अम्बेडकरनगर: शनिवार को एक दिवसीय जनपदीय दौरे पर आये प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार आंदोलित किसानों से संपर्क में है और लगातार वार्ता भी हो रही है तथा जल्द ही कोई ना कोई रास्ता अवश्य निकलेगा। श्री बृजेश के आगमन पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। नए सर्किट हाउस में प्रेस से वार्ता कर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया था उसके उपरांत अटल भवन में आयोजित बजट संगोष्ठी में भाग लिया।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सर्व विश्वासी केंद्र सरकार ने 2021- 22 का बजट स्वास्थ्य और कल्याणकारी, आकांक्षी भारत के समावेशी विकास, नवाचार और शोध, मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस, पूंजी व अवसंरचना, मानव जीवन में सुगमता का संचार के छः स्तंभों को रेखानृत करने वाला नए दशक का बुनियादी दृष्टि पत्र है।
उक्त विचार उत्तर प्रदेश शासन के कानून और न्याय मंत्री जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित बजट पर प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले छः वर्षों के भाजपा की नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार देश की विकास के उन आयामों छू रहा है जिसकी देश की जनता को आकांक्षा थी। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया बजट दुनिया के पटल पर भारत के क्षमताओं और संभावनाओं से ओत प्रोत एक गौरवशाली और आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाया गया बजट नए दशक में आकांक्षी और आशावान भारत को नई उड़ान भरने के लिए पंख प्रदान करने वाला बजट सिद्ध होगा।प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने दूरगामी परिणाम वाले बजट पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए आभार जताया है।

बजट पर आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि 2014 में जब पहली बार प्रधान मंत्री पद की शपथ आदरणीय नरेंद्र मोदी ने लिया था तब उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीब को समर्पित है, तब से लेकर आजतक सरकार ने एक के बाद एक कदम गरीबों के जीवन स्तर के बेहतर बनाने के लिए उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना,एक देश एक राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास, इज्जत घर, किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य कार्ड आदि कई प्रकार से सभी के सम्मान और समृद्धि के लिए लाकर सभी का दिल जीत लिया है। हम प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं।
भाजपा जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने बजट गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक साल में स्वास्थ्य की चुनौतियों को भाजपा सरकार ने नए नजरिए से देखा है।आपदा को अवसर में बदलने के सोच वाली मोदी सरकार ने बजट में स्वास्थ्य की संरचना को नई प्राथमिकताओं के रूप में आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। जिला प्रभारी ने कहा कि कोविड वैक्सीन के लिए सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपए बजट में देकर व्यापक टीका कारण की गति को निर्वाध बनाने की अपनी योजना को आकार दिया है।
गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने किया।गोष्ठी को प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह के मिश्र, लीलावती वर्मा ने सम्बोधित किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, दशरथ यादव, रफत एजाज़,चंद्र प्रकाश वर्मा,सुमन पाण्डेय,विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी,इंद्रेश निषाद,रितु बहल,मनीष मिश्र,ओम प्रकाश उपाध्याय,प्रेम शीला यादव,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र प्रसाद उपाध्याय,अमित पाण्डेय,विनोद सिंह,अमर नाथ सिंह,चंदन पटेल,बजरंगी पाठक, काजी नजमुल हुदा,संजीव मिश्र,कमलेश मौर्य,अरविंद सिंह डिंपू,श्याम नाथ शुक्ल,डाक्टर पूनम राय,राम बक्श सिंह,अशोक उपाध्याय,विशाल त्रिपाठी, रणंजय सिंह,महेंद्र प्रताप वर्मा, रवि सिंह चौहान,पंकज वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव,कृष्ण भगवान मिश्र,अंकित पाण्डेय,अनुज सोनकर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।