WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में मित्र पुलिस की मानवता आई सामने

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे युवक को बाइक से गलत साइट से आ रहे नाबालिग छात्र ने टक्कर मार कर गम्भीर रूप से युवक को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची मित्र पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


बताते चलें इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अवसानपुर निवासी राम केवल शर्मा पुत्र गुरु प्रसाद शर्मा सब्जी लेकर एनवा बाजार से पैदल ही अपने घर की तरफ आ रहे थे कि पीछे से बाइक सवार नाबालिग छात्र अंकुर पुत्र शिवप्रकाश निवासी रायपुर महुवारी ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे 45 वर्षीय रामकेवल का पैर टूटकर अलग हो गया और पूरे शरीर पर गम्भीर चोट भी आई। ग्रमीणों की सूचना पर पहुंचे इब्राहिमपुर उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, हेडकांस्टेबल मंगल यादव, गौरी पटेल धीरज सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टांडा भेजा गया जहां से गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पीड़ित का इलाज किया जा रहा है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!