सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के प्रथम आगमन पर कलेक्ट्रेट में गॉर्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई तथा अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद सर्वप्रथम मीडिया से रूबरू हुए।
नागालैंड कैडर के 2013 बैच आईएएस सैमुअल पॉल एन ने जिलाधिकारी के रूप में शनिवार लगभग 4 बजे पदभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट भवन में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश कर सलामी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा व अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री सैमुअल ने स्थानीय मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उनका प्रयास सभी को समय से न्याय दिलाना है।