WhatsApp Icon

भाजपा स्थापना दिवस पर संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन, राष्ट्रवाद-सुशासन के संकल्प दोहराए

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस नगर कार्यालय पर उत्साह, गौरव और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मूल सिद्धांत—राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक विचारकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव तथा वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रवादी विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को मजबूत किया, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन देकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। पार्टी की स्थापना का उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति को मजबूत करने का प्रेरणादायी अवसर बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा है और आज पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है, जिसका आधार समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजन विकास कुमार निषाद ने किया। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, विनय मिश्र, अरुण मिश्र, आशाराम मौर्य, रामवृक्ष भार्गव, विकास सोनकर, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दीपचंद सोनी, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, सौरभ चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!