संगीन धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
अम्बेडकरनगर जनपद में भूमाफियाओं का हौसला काफी बुलंद है। बिना पंजीयन भूमियों की खरीद फ़रोख़्त धड़ल्ले से जारी है और अक्सर विवाद भी होते देखा जाता है जिसमें सत्ता पक्ष का सहारे लेकर भी काफी लोग बेनामी धंधे में जुटे हुए हैं।
ताज़ा मामला टाण्डा तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां भाजपा जिला महामंत्री की उस समय जमकर पिटाई कर दिया गया जब वो अयोध्या धाम से वापस लौट रहे थे। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी का अनुसार भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया पुत्र राम आधार निवासी मसेना मिर्जापुर रामनगर थाना आलापुर रविवार शाम को अयोध्या से वापस लौट रहे थे कि बसखारी स्थित एक भूमि के सौदा का पैसा वापस करने को लेकर मुकेश मौर्य व राजन मौर्य पुत्रगण शिवराज निवासी फत्तूपट्टी व वीरेंद्र मौर्य पुत्र अज्ञात द्वारा आदर्श चौराहा टाण्डा में उनकी पिटाई ही नहीं की गई बल्कि अभद्रता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
भाजपा जिला महामंत्री की सरेआम पिटाई की खबर सुन कर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, अनुराग जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता टाण्डा कोतवाली पहुंच गए। मामले की गंभीरता को भांपते हुए सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह भी टाण्डा कोतवाली पहुंच कर भाजपा नेताओं से वार्ता करते हुए घायल सुरेश कन्नौजिया का मेडिकल कराया और संगीन धाराओं में मुकेश मौर्य, राजन मौर्य, वीरेन्द्र मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सूत्रों के अनुसार बसखारी थाना के निकट स्थित एक भूमि को क्रय करने के लिए मुकेश मौर्य को 10 लाख रुपया दिया था लेकिन मुकेश मौर्य द्वारा उक्त रुपये का दुरुपयोग कर पूरा पैसा हड़पने की नीयत से फोन उठाना बन्द कर दिया था और रविवार को अयोध्या से वापस लौटते समय मुकेश से वार्ता करने के लिए आदर्श तिराहा पर रूके थे कि मुकेश अपने साथियो के साथ हमला कर दिया तथा एक ईंट का टुकड़ा लेकर सुरेश कन्नौजिया के सर पर वार कर दिया जिससे वो घायल हो गए। भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने दावा किया उन्हें जातिसूचक गलियों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई एवं भाजपा व योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए अभद्रता किया गया।
बहरहाल भूमाफियाओं का हौसला काफी बुलंद गया, भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम भाजपा जिला महामंत्री से अभद्रता गाली गलौज कर पिटाई व जान से मारने की धमकी इसका खुला सबूत है।



