WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में टाण्डा पुलिस टीम द्वारा श्याम बहादुर पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम कुटिया बाबा एकडल्ला थाना हंसवर को बहोरापुर गांव से लगभग 500 मीटर से पहले चोरी की मोटरसाकिल (सफेद रंग की TVS अपाचे) फर्जी नम्बर प्लेट UP45FH1427 के साथ गिफ्तार किया गया । जिसमें मुकदमा संख्या 388/25 पर धारा 317 (2), 319(2), 318(4), 336 (3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त न्यायालय भेजा गया।


पुलिस टीम की पूछताछ करने पर अभियुक्त श्याम बहादुर पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम कुटिया बाबा एकडल्ला थाना हंसवर द्वारा बताया कि ये मोटर साइकिल अपने साथी उपेन्द्र यादव पुत्र जगतनारायण यादव निवासी ग्राम इस्माइलपुर बेल्दहां थाना टाण्डा के साथ मिलकर करीब 10-11 माह पूर्व मोहल्ला काजीपुर थाना जलालपुर से चुराई थी। रास्ते में दोनो ने पकड़े जाने के डर से उसके वास्तविक नंबर प्लेट UP45W2155 को बदल कर फर्जी नंबर प्लेट UP45FH1427 लगा दिया था और दोनों इसी चोरी की मोटरसाइकिल से घूम घाम कर चोरी व अन्य गलत काम करते थे लेकिन आज टाण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अन्य खबर

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

error: Content is protected !!