WhatsApp Icon

–तो क्या बदनाम करने के लिए वायरल की गई भाजपा जिलाध्यक्ष की मिक्सिंग ऑडियो

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की एक ऑडियो संदिग्ध रूप से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है जिसका बचाव करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा को व्यक्तिगत रूप से तथा भाजपा को राजनीतिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की फ़र्ज़ी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो को कई स्थानों पर एडिट किया गया है जो दूषित मानसिकता का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के सम्बंध में चल रही एक बहस के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने लिखा कि “भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री कपिल देव वर्मा जी को व्यक्तिगत रूप से और भारतीय जनता पार्टी को राजनैतिक रूप से समाज में बदनाम करने की साजिश रच कर भाजपा संगठन और जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री कपिल देव वर्मा जी को लक्ष्य बनाकर एक वर्ष पुराने मामले के आडियो को भाजपा विरोधी लोगों द्वारा इडिट( मिक्सिंग) कर गलत रूप में साजिश रच कर वायरल किया जाना निन्दनीय है।स्वयं के कुकृत्यों का बचाव करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष और संगठन को बदनाम किया जाना सर्वथा गलत है।इसमें कोई सच्चाई नहीं है।भाजपा विरोधी लोगों द्वारा समय समय पर ऐसा निंदनीय प्रयास किया जाता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष इस तरह का व्यवहार अपने सम्मानित मण्डल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ कभी नहीं कर सकते हैं।”
बहरहाल भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की आवाज़ में गाली गलौज की वायरल ऑडियो में कई स्थानों पर एडिट (मिक्सिंग) स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है जिस पर जिला मीडिया प्रभारी का स्पष्टीकरण आने से मामला पूरी तरह साफ नजर आने लगा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबर

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

बिना शासनादेश बदल गया सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का नाम, आरटीआई में खुलासा, जांच की मांग तेज़

विहिप ने यूनुस खान का पुतला दहन कर बांग्लादेश के खिलाफ बुलंद की आवाज़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.