WhatsApp Icon

महादेवा घाट से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि दो मोटर साइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक महादेवा घाट से वापस लौट रहा था।


घटना हंसवर थानाक्षेत्र के कटोखर के निकट रविवार रात्रि में हुई। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सुदर्शन गोस्वामी पुत्र मनीराम निवासी मदैनिया राजेसुल्तानपुर महादेवा घाट टाण्डा से मोटर साइकिल से वापस लौट रहे थे कि कटोखर के निकट मूसेपुर कला में एक अन्य मोटर साइकिल से भिड़ंत हो गई जिसमें सुदर्शन गोस्वामी की मौत हो गई जबकि बबलू पुत्र राम सकल, शिशिर पुत्र राम शंकर व कार्तिक पुत्र महेंद्र घायल हो गए जिनको एम्बुलेंस के सहारे बसखारी सीएचसी भेजा गया। घायल हंसवर थानाक्षेत्र के बरहीं एडिलपुर गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मउत्तर साइकिल UP 45 AK 9594 व UP 58 X 0593 को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!