WhatsApp Icon

बिजली बिल राहत योजना शिविर में पहुंच कर बकायेदार उपभोक्ता उठा रहे हैं लाभ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बिजली बकायदारों के लिए राहत भरी योजना 01 दिसम्बर से शुरू हो गई है। उक्त योजना के तहत मंगलवार को विभाग द्वारा कई स्थानों पर शिविर लगाया गया जहां बकायेदार उपभोक्ता पहुंच का लाभ उठा रहे हैं।


बिजली विभाग ने अवर अभियंता संजय यादव के नेतृत्व में सुलेमपुर चौराहे पर विद्युत बिल राहत योजना का कैम्प लगाकर लाखो रुपये की राजस्व वसूली की गई।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के टांडा डिवीजन के उपकेंद्र मुबारकपुर के अवर अभियंता/नोडल अधिकारी संजय यादव ने उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत सुलेमपुर चौराहे पर कैंप लगाकर 15 पात्र लोगों को इस योजना लाभ देते हुए लगभग 01 लाख 80 हजार रुपए राजस्व वसूली किया। नोडल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह योजना तीन चरणों में चलेगी जिसमें प्रथम चरण में एक मुफ्त जमा करने पर 25% दूसरे चरण में 20% तीसरे चरण में 15% मूलधन के साथ 100% ब्याज माफ रहेगा।समस्त उपभोक्ता बंधु इस योजना का लाभ का उठाये और निर्बाध विद्युत आपूर्ति में सहयोग करें, उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में भी निर्धारण में 50% माफी रहेगा।यह कैंप प्रतिदिन विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर डुहिया व उपकेंद्र क्षेत्र में किसी न किसी गांव में लगाया जाएगा जिसमें कल परसावां कला में कैम्प लगाया जाएगा, सुलेमपुर चौराहे एवं बिजली बिल घर के कैंप में टीजी-2 राम सिंगर वर्मा, संतोष वर्मा,रविन्द्र नाथ लाइन मैन जुमेराती,संविदा कर्मी रमेश पाठक, अमित कुमार, शालिकराम, विशाल यादव ,उमेश वर्मा, मनीष, सुर्दशन आदि लोग कैंप में मौजूद रहे व घर घर जाकर इस योजना की जानकारी देकर इस योजना का लाभ लेने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.