WhatsApp Icon

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष – एक की मौत कई घायल

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) कटका थाना क्षेत्र के दूधई गांव में सड़क के किनारे निर्माण कार्य को लेकर पवन सिंह और सुभाष गौड़ के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सुभाष गौड़ के परिजनों ने पवन सिंह के भाई सुनील सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गया। मारपीट की सूचना पर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर भीड़ गए बाद में दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर भी चलने लगा। जिसमें सुनील सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई इसमें पवन सिंह के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने घटना की जानकारी ली और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कटका थाना इंचार्ज अभय कुमार मौर्य ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक के भाई पवन सिंह की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त विवाद काफी समय से चल रहा था जिसमे दोनों पक्ष थाना और तहसील में कागजी लड़ाई को लेकर आमने सामने हो जाया करते थे लेकिन स्थानीय प्रशासन उचित और त्वरित कार्यवाही नहीं किया यदि कार्यवाही हो जाती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती।

अन्य खबर

नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम – डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

कटेहरी उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू लेकिन भाजपा ने नहीं खोला अपना पत्ता

सावधान ! 10 साल बाद सड़कों पर फिर आ गया मजनू पिजड़ा

error: Content is protected !!