WhatsApp Icon

बसखारी में बड़ा खतरा: सीएनजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में लीकेज, पुलिस ने रोका ट्रैफिक — मची अफरा-तफरी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अकबरपुर रोड स्थित बसखारी-हर्रेया मुख्य मार्ग पर चल रहे सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक में अचानक गैस लीकेज होने लगी। जैसे ही लीकेज की सूचना फैली, आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र अफरा-तफरी में बदल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने तत्काल मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।थानाध्यक्ष श्री सुनील ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और पूरे क्षेत्र को खाली कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को तत्काल बुलाया गया, जिसने पहुंचकर गैस लीकेज पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल लीकेज के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक से पूछताछ जारी है।स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई ने कई जिंदगियां बचा लीं। संकट की घड़ी में बसखारी पुलिस की मुस्तैदी ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!