WhatsApp Icon

अवैध गाँजा की बिक्री करने वाले नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अम्बेडकरनगर: सम्मनपुर पुलिस टीम में अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपराध नियन्त्रण व तलाश वांक्षित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सम्मनपुर थाना में तैनात प्रकाश कुमार द्वारा अभियुक्त मो. नदीम पुत्र फिरोज आलम निवासी कुर्की महमूदपुर थाना सम्मनपुर को 01 किलो 350 ग्राम अवैध गांजे के साथ स्थान बसौढी पुल बृहद ग्राम कटुई जोरियन गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा अपराध संख्या 276/25 पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त नदीम पुत्र फिरोज आलम के कब्जे से सफेद पीले रंग के झोले (पर सत्यम नमकीन लिखा हुआ) में एक सफेद पन्नी में रखा 1350 ग्राम अवैध गांजा व एक काली पन्नी में तौलने वाला छोटा सा इलेक्ट्रानिक डिवाइस जिसपर पांच बटन है, बीच वाले बटन पर ON/OFF लिखा हुआ है व साथ में पुडिया बनाने वाले प्लास्टिक का पैकेट, कुल 540 रुपया तथा इनफिनिक्स कम्पनी का मोबाइल बरामद किया गया है।

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.