WhatsApp Icon

ऑटो चालक का संदिग्ध हालत में ऑटो की सीट पर मिला शव, पोस्टमार्टम

अम्बेडकरनगर: गुरुवार प्रातः कॉल मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों को एक ऑटो के अंदर संदिग्ध हालत में एक युवक का शव सीट पर पड़ा दिखाई दिया जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका की पहचान कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला बसखारी थानाक्षेत्र के शुक्ल बाजार के निकट का है। प्राप्त सूचना के अनुसार एक दारू के ठेका के निकट ऑटो के अंदर संजय उर्फ गप्पू पुत्र राम दुलार निवासी ग्राम पड़‌रिया फौलादपुर थाना बसखारी का शव मिला।सीट पर खून होने से हत्या की आशंका प्रकट की जाने लगी लेकिन बॉडी पर कोई चोट का निशान नहीं मिला था खून उल्टी होने के कारण बताई जा रही है।

मृतक के पिता राम दुलार पुत्र दुनमुन ने बसखारी पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि उनका पुत्र शराब का आदी था और किराया का ऑटो चलाया करता था तथा बीती रात्रि घर नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार अत्याधिक शराब के सेवन के दौरान खून की उल्टी होने से संजय की मौत हो गई हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत स्पष्ट होगा कि मृत्यु का वास्तविक कारण क्या है। सीओ सिटी का सुनें बयान–

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.