WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा में मित्र पुलिस ने आयोजित किया चौपाल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एडिशनल एसपी विशाल पांडेय द्वारा शनिवार को ताबड़तोड़ कई स्थानों पर चौपाल लगा संभ्रांत नागरिकों से वार्ता करते हुए सहयोग की अपील किया।

विश्व विख्यात दरगाह किछौछा के बीबी बिलाई मार्ग स्थित फैज़ान खान के घर के सामने चौपाल लगाई गई जहां मुख्य रूप से फैज़ान खान, सैय्यद खलीक अशरफ, रईस अहमद खान, दबीर अहमद, मौलाना कासिम अशरफ, सैय्यद फैज़ान उर्फ चाँद मियां, सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, लल्लन भाई, सेराज अहमद, सईद मुज़ाबिर, फिरोज अहमद, मेराज़ शाह, मौलाना अतीक, वसीम आदि सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।एडिशनल एसपी विशाल पांडेय ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि दरगह किछौछा गंगा जमुनी तहजीब का गढ़ माना जाता है और यहां बिना भेदभाव के आपसी सौहार्द कायम है जिसे खराब करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
दूसरी तरफ बसखारी थानाक्षेत्र के ही किछौछा बाज़ार में स्थित कोतवाली मस्जिद के पास भी एडिशनल एसपी विशाल पांडेय, सीओ सिटी व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में चौपाल लगा कर संभ्रांत नागरिकों से वार्ता किया गया।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.