WhatsApp Icon

एडिशनल एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने थाना जहांगीरगंज में मिशन शक्ति के तहत बने महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण करते हुए महिलाओं से संबंधित अपराधों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वावलंबी बनाने के लिए नारी मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों सहित अम्बेडकरनगर में भी महिला नोडल अफसरों की तैनाती की है। सीएम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत 180 दिन तक चलाए जा रहे महिलाओं के लिए अभियान को नवरात्र में शुरुआत की है। उक्त अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया यह जिससे महिलाएं बिना झिझक अपनी शिकायतों को बता सकें। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने मंगलवार को थाना जहांगीरगंज में बने महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया।

अन्य खबर

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

बिना शासनादेश बदल गया सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का नाम, आरटीआई में खुलासा, जांच की मांग तेज़

विहिप ने यूनुस खान का पुतला दहन कर बांग्लादेश के खिलाफ बुलंद की आवाज़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.