WhatsApp Icon

कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर पहुंचा वांछित आरोपी, पुलिस देखते ही भागा… फिर कोतवाली के बाहर खाया संदिग्ध ज़हर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक वांछित आरोपी कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर पहुंच गया और उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया।

मामला ग्राम अहरिया का है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ शैलेश निवासी अहरिया के रूप में हुई है, जो पहले से ही अकबरपुर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 240/2026 का नामजद अभियुक्त है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया और इलाके में दहशत फैला दी।

घटना के कुछ समय बाद आरोपी शराब के नशे में अकबरपुर कोतवाली के पास पहुंचा और अचानक अपनी जेब से सफेद पाउडर निकालकर खा लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी की हरकतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!