WhatsApp Icon

आर्मरेस्ट्लिंग में युवाओं ने दिखाया जलवा – समाजसेवी ने बढ़ाया हौसला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टाण्डा क्षेत्र में ऑल इंडिया आर्मरेस्ट्लिंग चेम्पियन शिप 2024 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी ने जहां प्रतियोगिता का फीता काट कर उद्घाटन किया वहीं विजेयता युवाओं का सम्मानित हौसला बढ़ाया।
टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मुबतकपुर मोहनगंज में संचालित नूरे हक इंटर कालेज में रविवार को ऑल इंडिया आर्मरेस्ट्लिंग चैंपियन शिप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें लगभग पांच दर्जन युवाओं ने भाग लिया। आर्म रेसलिंग यानी टेबल बांह कुश्ती का फीता काटकर भव्य उद्घाटन एसएस एजुकेशन के अध्यक्ष युवा नेता मो.आमिर ने किया। उक्त बांह कुश्ती में प्रथम पुरस्कार डोंडो बसखारी के जबीउल्लाह, दूसरा पुरस्कार बसखारी के नईम व तीसरा पुरस्कार अलनपुर के साहिल बेग को मिला। युवा नेता मो.आमिर ने विजेयता युवाओं को पुरस्कृत किया। उक्त प्रतियोगिता को व्यवस्थित करने में दानिश अंसारी, मसरूर अंसारी, नूरे आलम अंसारी, अशरफ बाबू, हसनैन, अनीस, महेश कौसेन सूफियान, सलमान, फरमान आदि जुटे रहे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!