WhatsApp Icon

एंटीकरप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एंटी करप्शन टीम ने जनपद की तहसील जलालपुर में कार्यरत लेखपाल अरुण यादव को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


जलालपुर तहसील के बड़ा गाँव मे तैनात लेखपाल अरुण यादव की काफी दिनों से अवैध धन उगाही की शिकायतें मिल रही थी। इस बीच पुश्तैनी मकान की रिपोर्ट लगाने के नाम पर बसिया निवासी इंदु देवी से 10 हजार रुपये की अवैध रकम मांगी गई जिसकी शिकायत पर अयोध्या मंडल की टीम ने इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में जाल बिछा कर पीड़िता के हाथ से साहू किराना स्टोर जलालपुर के सामने केमिकल युक्त 10 हजार रुपया दिलाया गया और जैसे ही लेखपाल ने घूस की रकम ज़ेब में डाली, वैसे ही पहले से सक्रिय एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तर कर लिया। घूस की रकम के साथ एन्टी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल की गिरफ्तारी की खबर से राजस्व विभाग में हड़कम्प मच गया। एसडीएम जलालपुर पवन कुमार जायसवाल ने घटना की पुष्टि किया है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!