अम्बेडकरनगर: तहसील व ब्लाक टाण्डा एवं थानाक्षेत्र इब्राहिमपुर के अलनपुर गाँव में दो दिन पूर्व अचानक भारी पुलिस बल पहुंचने से हड़कंप मच गया था।
अचानक गाँव छवानी में तब्दील होने के पीछे कुछ लोगों का पुलिस चेकिंग के दौरान विवाद बताया जा रहा है जिस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और स्थानीय पुलिस गाँव में लगातार भ्रमण कर रही है जिससे माहौल तनाव पूर्ण नज़र आ रहा है।
टाण्डा एसडीएम ने अलनपुर में बैठक कर संभ्रांत लोगों को दिलाया पूर्ण सुरक्षा का भरोसा



