WhatsApp Icon

ओवैसी की गूंज से आलापुर में सियासी हलचल, समर्थकों संग प्रधान ने थामा AIMIM का दामन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आलापुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उस वक्त जोरदार चटकारा लग गया, जब हुसैनपुर मुस्लमान गांव से प्रधान अब्दुल अजीज और मोहम्मद शाबान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एक साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सामूहिक राजनीतिक प्रवेश प्रदेश सचिव मुराद अली के आवास पर जिला अध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी की मौजूदगी में हुआ, जिसने जिले की सियासी फिजा गरमा दी।

नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने खुलकर कहा कि वे बैरिस्टर हाजी असदुद्दीन ओवैसी की बेबाक राजनीति और उनकी मुखर आवाज से प्रभावित होकर AIMIM से जुड़े हैं। दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के हक की लड़ाई जिस तेवर के साथ ओवैसी लड़ते हैं, उसी तेवर ने आलापुर में राजनीतिक समीकरणों को झकझोर दिया है।
कार्यक्रम के दौरान AIMIM प्रदेश सचिव मुराद अली ने साफ संदेश दिया कि पार्टी अब सिर्फ आवाज नहीं, बल्कि जमीनी ताकत बनकर उभर रही है। सैकड़ों की यह आमद जिले की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है। AIMIM परिवार में शामिल सभी साथियों का जोशीले अंदाज में इस्तकबाल किया गया और आने वाले चुनावी रण के लिए कमर कसने का ऐलान किया गया। जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने ग्राम प्रधान सहित पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत अभिनन्दन किया।

अन्य खबर

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

error: Content is protected !!