WhatsApp Icon

एडीओ पंचायत की अभद्रता के खिलाफ हुए कर्मचारियों ने दी चेतावनी – डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा एक ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता करने से नाराज़ ब्लाक के अधिकारियों जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए त्वरित कार्यवाही न करने पर कार्य बहिष्कार का एलान किया है।


मामला विकास खंड के भीटी का है जहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रामजीत शास्त्री का आरोप है कि एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। एडीओ पंचायत के उक्त कृत्य से नाराज़ विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति नर बैठक कर बड़ा फैसला लेते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा और कहा कि एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह के खिलाफ त्वरित समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो आगमी 24 अगस्त से सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू करेंगे।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!