WhatsApp Icon

कद्दावर भाजपा नेता ने किया शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र का उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा विधानसभा के प्रत्याशी रह चुके भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। दहियावर ग्राम सभा के जमिनिया गाँव में कर्बला के पीछे आर्मी, यूपीपी, सीआरपीएफ, आइटीबीपी, सीआईएसएफ, आरपीएफ के अभ्यर्थियों के लिए प्रकाश ग्रामीण जन कल्याण समिति द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण केंद्र स्थापित किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि आर्मी ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री कपिलदेव ने फीता काटकर भव्य उद्धाटन करते हुए कहा कि इस केंद्र से युवाओं को काफी आसानी होगी और बड़ी संख्या में देश की सेवा के लिए जवान तैयार हो सकेंगे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!