WhatsApp Icon

निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ प्रधान ने एसओ को दी तहरीर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकास खंड बसखारी के बरगी निजामपुर गाँव में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर को डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गोलबंद जोकर उखाड़ ही नहीं फेंका बल्कि उक्त भूमि को जोत कर पानी भर दिया और निर्माण में लगी ईंट को भी उठा के गए। ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देते नामज़द मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग किया है।


बताते चलेंकि शासन की मंशानुसार गांव में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) सेंटर बनाने का मुख्य उद्देश्य कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना है। यह सेंटर गांवों से निकलने वाले ठोस कचरे का संग्रह, प्रसंस्करण और निस्तारण करने के लिए एक जगह है, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके और गांवों को कचरा मुक्त बनाया जा सके। शासन की मंशानुसार विकास खंड बसखारी व हंसवर थानाक्षेत्र में स्थित बरगी निजामपुर गाँव में गत 26 मई को सहायक विकास अधिकारी (पश्चिमी) व पुलिस टीम की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने पैमाइश कर आरआरसी सेण्टर निर्माण की भूमि चिन्हित की गई थी। उक्त चिन्हित स्थान पर आरआरसी सेण्टर का विधिवत निर्मण कार्य शुरू हुआ लेकिन गाँव के ही लगभग दो दर्जन लोगों द्वारा उक्त निर्माण को उखाड़ फेंका गया और निर्माण में लगी लगभग एक हजार सरकारी ईंट भी उठा ले गए। ग्राम प्रधान पूनम यादव ने हंसवर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए कठोर कार्यवाही की मांग किया है। उक्त शिकायती पत्र में मुख्य रूप से प्रेमचंद, हरिश्चंद्र, अमित, अजय, विजय, रामजी, सूर्यनाथ, विवेक, सूरज, शिवसहाय, ओमप्रकाश, शांति, सुदामा, उर्मिला, झपसी, राजू आदि शामिल हैं।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!