WhatsApp Icon

आंधी में उजड़ा घर, सरकार बनी सहारा! प्रभारी मंत्री और डीएम ने पीड़ित परिवार को सौंपा 4 लाख का चेक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बेवाना थाना क्षेत्र के कुढ़ा मुहम्मदगढ़ गांव में आंधी-तूफान के कहर से हुई महिला की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई। जनपद प्रभारी मंत्री एवं खेल युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मृतका शकुना देवी के परिजनों को 4 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपकर सांत्वना दी।

बताया गया कि शकुना देवी सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। स्थानीय बाजार जाते समय अचानक आए तेज आंधी-तूफान के दौरान दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रभारी मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी पीड़ित परिवार के खाते में भेजी जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि प्रशासन हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की अपील का पालन करते हुए डीएम और एडीएम वित्त एवं राजस्व एक ही वाहन से गांव पहुंचे।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!