WhatsApp Icon

दूसरी मैरिज एनिवर्सरी पर मौत का रहस्य: युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी और सास गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दूसरी शादी की सालगिरह के दिन पेड़ से युवक का शव मिलने के मामले में बसखारी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पर युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार, बसखारी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी अमित कुमार (24) पुत्र रामजगुन ने 16 मई को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन अमित और उसकी पत्नी क्षमता उर्फ गुड़िया की दूसरी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से अमित का शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। मृतक पक्ष ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और विवाद के आरोप लगाए थे। मामले में थाना बसखारी पर मुकदमा संख्या 129/26 धारा 108 व 351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बसखारी पुलिस ने जांच के दौरान मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी क्षमता उर्फ गुड़िया (22) और उसकी मां गुनवन्ती उर्फ चन्दा (45) निवासी रतुआ पार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को शनिवार सुबह बुढ़नापुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्ताओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मयंक सिंह, महिला कांस्टेबल चन्दा, आरक्षी शिवम और महिला आरक्षी अंजली शामिल रहीं।

दूसरी शादी की सालगिरह पर सामने आई इस दर्दनाक घटना ने इलाके में रिश्तों, तनाव और पारिवारिक विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!