अम्बेडकरनगर: मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाने के विस्तृत दिशा निर्देश के क्रम में नामित नोडल अधिकारी रेणु तिवारी विशेष सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस लाइन में नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ टांडा विधायक संजू देवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
आपको बताते चलेंकि उक्त कार्यक्रम शारदीय नवरात्र 2020 से वंसतिक नवरात्र 2021 तक चलेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज 17 अक्टूबर 2020 को प्रारंभ किया जा रहा है जो कि निरंतर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं को, बच्चों को, युवाओं को, बालिकाओं को साथ ही अन्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा।अभियान के दौरान नामित नोडल अधिकारी रेनू तिवारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया जाए तथा साथ ही साथ उनकी समस्या आदि कोई है पूछा जाए, नोट कर निस्तारण कराया जाए, एंटी रोमियो चेकिंग सादे वस्त्रों में तथा वर्दी में की जाएगी साथ ही साथ थाना क्षेत्र के चिन्हित हॉटस्पॉट पर निरंतर पेट्रोलिंग की जाए | उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त विभाग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर सहयोग करें।इस दौरान जिलाधिकारी समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु जागरूक किया जाए तथा समस्त स्थानों पर महिला डेस्क स्थापित किया जाए जिससे पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या बताने में कोई कठिनाई न हो साथ ही साथ यह भी निर्देश दिए गए कि स्कूल व कॉलेजों में आत्मरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए एवं समस्त अधिकारियों थाना इंचार्ज के सीयूजी नंबर, 1090, 181 हेल्पलाइन हेतु जागरूकता बढ़ाई जाए| जिलाधिकारी ने कहा कि हर थाना क्षेत्र के सभी स्कूलों कालेजों व प्रमुख बाजारों के पास एक महिला शिकायत पेटिका लगवाया जाए जिससे कि महिलाएं नि:संकोच होकर अपनी समस्या लिखकर डाल सकें तथा जनपद के प्रमुख एनजीओ संभ्रांत व्यक्तियों व उद्योगपतियों की सहायता से निराश्रित बालिकाओं, महिलाओं, बालकों आदि को शिक्षा संबंधित, खानपान संबंधित, रोजगार संबंधित, सहायता प्रदान की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह तथा संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
विधायक ने नारी सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ – नोडल अधिकारी व डीएम एसपी रहे मौजूद
