WhatsApp Icon

मासिक बैठक में बसपा व भाजपा के दर्जनों लोगों ने थामा सपा का झंडा

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राम शकल यादव की अध्यक्षता व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के संचालन में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में आगामी पंचायत चुनाव और संगठन पर चर्चा परिचर्चा की गई। उक्त बैठक में टाण्डा ब्लाक के पूर्व गंगा राम कन्नौजिया सहित दर्जनों बीजेपी बसपा नेता कार्यकताओं द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया। उक्त लोगों को जिलाध्यक्ष राम शकल यादव ने झण्डा थमा कर शपथ दिलाई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, पूर्व सांसद त्रिभवन दत्त, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अतहर खां, पूर्व विधायक दादा जय शंकर पांडेय, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, पूर्व विधायक कुँवर अरुण, विद्यावती राजभर, महन्त चंद्र प्रकाश, अनीसुर्रहमान, डॉक्टर अभिषेक सिंह, आनन्द वर्मा, राम जगत प्रजापति, कसीम अशरफ, फिरोज सिद्दीकी, मलखान सिंह, सन्दीप यादव, राम चन्दर गौड़, रवि मांझी, जगदीश राजभर, राजबहादुर यादव, गुड्डू पाल, राज कुमार मौर्य, शेष कुमार वर्मा, बलिराम गौतम, वजहुल बेग, अजीत यादव, प्रतिमा यादव, कृष्ण मोहन तिवारी ,मनोज यादव ,सूरज कनौजिया ,महेंद्र यादव ,विजय यादव, रामअरज यादव ,शिव प्रताप यादव,सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबर

ई रिक्शा चालकों से टोकन के नाम पर ज़बरन अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार

एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति ने दिया 25 सूत्रीय ज्ञापन

मुम्बई के ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जन सैलाब – चन्द्रशेखर ने किया बड़ा एलान

error: Content is protected !!