WhatsApp Icon

जलालपुर के लाल अमर शहीद वीरेंद्र कुमार पांडेय को दी गई श्रधांजलि

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हवलदार पद की गरिमा को बखूबी निभाते हुए ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग फटने से शहीद हुए जलालपुर के लाल वीरेंद्र कुमार पांडेय को श्रद्धांजली सभा आयोजित कर शिद्दत से साथ याद किया गया और उन के शहादत को सभी ने सलाम किया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जी सी प्रयागराज से आए एएसआई अनिल कुमार तिवारी ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके बहादुरी को सलाम किया तथा साथ ही शहीद वीरेंद्र कुमार पांडे के पुत्र अरुण कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, बहू अंजली पांडेय, सरोज पांडेय सभासद बेचन पांडेय, पूर्व सभासद रमेश मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी निखिल मौर्य पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंदन सोनी सहित दर्जनों लोगों ने माला और पुष्प अर्पित करते हुए उनकी वीरता को याद किया।
जलालपुर नगर के सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रांगण में आयोजित श्रधांजलि सभा में मौजूद अमर शहीद के परिजनों के जख्म एक बार फिर ताजा हो गए मगर उन्हें इस बात का अभी भी गर्व है कि उन के घर का लाल देश सेवा में शहीद हुआ।
विदित हो की 13वीं लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के एक दिन पूर्व अपने डाल्टनगंज स्थित हेड क्वार्टर के निर्देश पर पलामू जिले के एक मतदान केंद्र पर पूरी तन्मयता से अपने टीम के साथ जा रहे थे कि तभी रास्ते में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग फटने से वाहन चालक समेत कई जवान धराशाई हो गई उसके बाद किसी तरह बच निकलने के बाद जब तक गोली चलाने की पोजीशन लेते तब तक जंगलों में छुपे नक्सलियों में उन्हें निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंक कर गोलियां चला दी जिस पर बम विस्फोट के साथ वीरेंद्र का शरीर आग की लपटों से घर गए फिर भी हिम्मत न छोड़ी और बगल में बह रहे नदी में छलांग लगा दिया। नदी में कूदने के बाद भी नक्सलियों द्वारा लगातार गोलियां चलाई गई जिसमें उनके शरीर को चीरती हुई निकल गई और नक्सलियों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। बटालियन के जवानों द्वारा काफी खोजबीन किया तो इसी नदी के 15 किलोमीटर दूर नदी के किनारे शहीद वीरेंद्र का शव मिला जिन्हें 21 सितंबर को उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ परिवार को सौंपते हुए अंतिम संस्कार किया गया।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!