अम्बेडकरनगर: आगमी दिनों में कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं जिनको सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने बिसात बिछानी शुरू कर दिया है। सभी पर्वों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्रों में फेर बदल कर दिया है। जारी सूची के अनुसार कुल 26 पुलिस कर्मी शामिल हैं जिनमें 04 मुख्य आरक्षी, 14 आरक्षी व 08 महिला आरक्षी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार अभी कई अन्य पुलिस कर्मीयों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव हो सकता है।
महत्वपूर्ण त्यौहारों से पूर्व एसपी ने दो दर्जन से अधिक सिपाहियों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव
