अम्बेडकरनगर: भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के बैनर पर किसानों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के आवास का घेराव कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने तथा धन क्रय केंद्रों पर किसानों को होने वाले समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा उस समय जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम में मौजूद रहे लेकिन किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के लिए श्री कपिलदेव अपने आवास पहुंचे और किसानों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। उक्त अवसर पर मौजूद उपजिलाधिकारी टाण्डा अभिषेक पाठक से श्री कपिलदेव ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर किसानों ने घेराव समाप्त किया लेकिन चेतावनी दिया कि अगर समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं होता है तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास का किसानों ने किया घेराव – आश्वासन


