अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रामडीह सराय गढा गांव में विद्युत करंट से हुई भाजपा बूथ अध्यक्ष की मृत्यु से आहत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का मृतक के घर पहुंचकर परिवार को शोक संवेदना प्रकट करने का सिलसिला जारी है। बताते चलेंकि बीते 14 अक्टूबर को भाजपा बूथ अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा पत्नी छोटेलाल की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी। वहीं मौत की खबर सुनकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ओमकार गुप्ता ने मृतक बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता ने भाजपा बूथ अध्यक्ष की असामयिक मृत्यु को पार्टी व समाज के लिए अपूरणनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सुनीता विश्वकर्मा पार्टी व समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रही थी।जिन के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ता भी सदमे में है। इस दौरान उनके साथ शुकुल बाजार बूथ अध्यक्ष राहुल पांडे, सूरज मद्धेशिया, महेश्वरी सोनी, आदि भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बूथ अध्यक्ष की असमायिक मृत्यु से पार्टी व समाज की अपूरणीय क्षति – ओमकार


