WhatsApp Icon

प्रबुद्ध समाज उन्नतिशील समाज का निर्माणकर्त्ता – पूर्व मंत्री

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष वीरेश पाण्डेय वीरू के संयोजन में हारिपुर भड़सारी में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि प्रबुद्ध समाज उन्नतिशील समाज का निर्माणकर्त्ता है। रविवार को प्रदेश में प्रबुद्ध समाज के लोगों को आगे आकर विकास और युवाओं के लिए रोजगार की बात करनी चाहिए और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अथिति समाजवादी युवजन सभा के नि.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि वर्तमान सरकार के उत्पीड़न से प्रदेश का ब्राह्मण समाज त्राहि त्राहि कर रहा है, आज जरूरत है कि ब्राह्मण समाज एक जुट होकर वर्तमान सरकार की कुरीतियों को जवाब देने का काम करे और 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर ब्राह्मण समाज का सम्मान बचाए।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के संयोजक वीरेश पाण्डेय वीरू ने कहा कि प्रबुद्ध सभा पूरे अम्बेडकरनगर में सदस्यता अभियान चलाकर ब्राह्मणों को जोड़ने का कार्य करेगी।सदस्यता कार्यक्रम का संचालन प्रतीक पाण्डेय सुभम ने किया।सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व प्रधान फूलपुर भीष्म मिश्र, विशाल मिश्र, विकास मिश्र,वीरू तिवारी, दुष्यन्त उपाध्याय, अनूप मिश्रा, ओम उपाध्याय, प्रांशु मिश्र, हर्षित भट्ट, अमन भट्ट, सोलू मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के नौजवानों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य गजराज मिश्र, पूर्व प्रधान रामपुर दुर्गापुर अनिल तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विशुनपुर नरेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधान हाथपाकड़ धर्मेंद्र पाण्डेय,प्रभारी हरि प्रसाद फौजी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष राम अरज यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष जगदमबा यादव, विजय यादव, सोनू तिवारी, सतीश पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा अशोक यादव मुरारी पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

बिना शासनादेश बदल गया सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का नाम, आरटीआई में खुलासा, जांच की मांग तेज़

विहिप ने यूनुस खान का पुतला दहन कर बांग्लादेश के खिलाफ बुलंद की आवाज़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.