WhatsApp Icon

दरोगा शिवांगी सहित कई सिपाहियों का कांवरिया सेवा मंडल ने बढ़ाया गया हौसला

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली के छज्जापुर पुलिस चौकी इंचार्ज महिला सब-इंस्पेक्टर शिवांगी त्रिपाठी सहित कई सिपाहियों को श्री झारखंड महादेव कांवरिया सेवा मंडल द्वारा श्री झारखण्ड मंदिर पर सोमवार को अंगवस्त्र भेंट कर व पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया।
टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह छज्जापुर में स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री झारखंड महादेव मंदिर पर सोमवार को कोरोना वायरस के दौरान लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए अपनी जान को हथेली पर लेकर टाण्डा नगर की सुरक्षा में जुटी महिला द्रोगाशिवंगी त्रिपाठी व अन्य महिला व पुरुष सिपाहियों को श्री झारखण्ड महादेव कांवरिया सेवा मंडल द्वारा सम्मानित कर उत्सावर्धन किया गया। महिला दरोगा व महिला सिपाहियों को महिलाओं ने माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया जबकि पुरुष सिपाहियों को कांवरिया सेवा मंडल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर उत्सावर्धन किया गया।
स्वागत व उत्सावर्धन कार्यक्रम में कांवरिया सेवा मंडल के संरक्षक श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश सोनकर, महामंत्री दिनेश मौर्य, उपाध्यक्ष गिरिराज मद्धेशिया, पंकज सोनी, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, पप्पू यादव, गोलू चौरसिया, शैलेस यादव, सुभाष कश्यप, नीलम सोनकर, गेंदा देवी, उर्मिला देवी, पूजा, संगीता देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

टाण्डा में हुई रिजवान की मौत के मामले में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

अन्य खबर

देर रात्रि को बरियावन में हुआ भीषण सड़क हादसा – तीन लोगों की मौत की सूचना

कासगंज घटना से नाराज़ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

कबाड़ी की सूझबूझ से बिजली विभाग से चोरी के माल के साथ चार गिरफ्तार

error: Content is protected !!