WhatsApp Icon

युवाओं को स्वरोजगार स्थापना का सरकार दे रही है सुनहरा अवसर, बिना ब्याज के मिल रही है मोटी रकम

Sharing Is Caring:

 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रगति की संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं बैंकर्स के साथ विभागवार एवं बैंकवार गहन समीक्षा किया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को 05 लाख तक की परियोजनाओं के लिए 04 वर्षों तक शत प्रतिशत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है। जिले में उक्त योजना के तहत अब तक कुल 2503 युवाओं ने आवेदन किया। उपायुक्त उद्योग ने बताया बैंकों द्वारा अब तक 637 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है इस प्रकार जनपद प्रदेश में ऋण स्वीकृति में द्वितीय रैंक पर है। स्वीकृति आवेदनों के सापेक्ष अब तक 253 लाभार्थियों बैंक द्वारा ऋण वितरित किया जा चुका है। ऋण वितरण में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अविनाश ने कहा कि जिन ब्रांचों पर आवेदन के सापेक्ष स्वीकृत/लंबित आवेदनों की प्रगति खराब है उन ब्रांचों पर विशेष ध्यान दें और उनकी नियमित समीक्षा करने हेतु एलडीएम को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आवेदनों के स्वीकृति के सापेक्ष ऋण वितरण के प्रगति की स्थिति खराब होने पर संबंधित विभागों एवं बैंकर्स को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने जनपद के एक एक गाँव तक योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने, पंपलेट बंटवाने, लोगों को योजना की जानकारी देने तथा गांवों में कैंप लगाकर युवाओं को योजना के तहत सुगमता से ऋण उपलब्ध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकर्स को योजना को गंभीरता से लेने और अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह महत्वाकांक्षी योजना युवाओं को स्वरोजगार स्थापना का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराता है युवा इस योजना का लाभ उठाएं।
बैठक के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बैंक अधिकारियों ( विपिन यादव जिला समन्वयक बैंक ऑफ बडौदा, कुनाल किशोर शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा इल्तिफ़ातगंज,अमर सिंह शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक पहतीपुर तथा उत्कर्ष प्रसाद शाखा प्रबंधक केनरा बैंक अकबरपुर) को जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, पीडी डीआरडीए/डीसी एनआरएलएम अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित कौशल विकास मिशन, डूडा, सेवा योजना आदि विभागों के अधिकारी सहित बैंकर्स उपस्थित रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!