WhatsApp Icon

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है टाण्डा तहसील की राजस्व टीम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विगत कई माह से लगातार एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूला का रिकॉर्ड कायम रखने वाली तहसील टाण्डा की राजस्व टीम ने मार्च माह में अपने ही सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है।
जनपद को सबसे अधिक राजस्व देने वाली तहसील टाण्डा की राजस्व टीम ने मार्च के प्रथम पखवाड़े में ही पूरे माह का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। तहसीलदार संतोष ओझा ने बताया कि उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक की दिशा निर्देश में पूरी टीम ने अथक प्रयास कर बिना दंडात्मक कार्यवाही के ही मात्र 15 दिन में एक करोड़ छः लाख रूपए के राजस्व की वसूला पूरी किया। श्री ओझा ने दावा किया कि राजस्व टीम ने 31 मार्च तक बिना उत्पीड़न कार्यवाही के हो दो करोड़ रुपये से अधिक की उसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।
आपको बताते चलेंकि गत कई माह से टाण्डा तहसील प्रशासन लगातार एक करोड़ से अधिक का राजस्व वसूल कर रही है जिसकी जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी भी सराहना कर चुके हैं।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.