WhatsApp Icon

पुलिस ने मात्र 24 घंटा के अंदर चोरी की बाइक बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को भेजा जेल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अहिरौली पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साईकिल को 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 194/25 धारा 303(2) बीएनएस व उक्त मुक़दमा में बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र फत्तेबहादुर वर्मा निवासी ग्राम मरथुआ सरैंया थाना अहिरौली व कुलदीप यादव पुत्र स्व. राममूरत निवासी ग्राम मरथुआ सरैंया थाना अहिरौली को मिझौडा के पास से गिरफ़्तार कर उक्त मुकदमा से सम्बन्धित चोरी की एक अदद मोटर साईकिल हीरो HF डीलक्स, काला रंग जिसका नंबर UP45-AX-0609 चेचिस नं0-MBLHAW144SHA00594 इंजन नंबर HA11ECSHA75849 को बरामद करते हुये नियमानुसार अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्यवाही हेतु अदालत के समक्ष पेश किया कर जेल भेज दिया गया।
बहरहाल अहिरौली पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मात्र 24 घंटा के अंदर चोरी हुई बाइक को ही नहीं बरामद किया बल्कि उक्त घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त किया जिसकी क्षेत्र में सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.