WhatsApp Icon

पाठशाला बन्द कर मधुशालायें खोलने के खिलाफ सपा का हस्ताक्षर अभियान जारी, विधायक ने भी किया हस्ताक्षर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सईम के नेतृत्व में लगातार प्राथमिक पाठशाला बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को जनपद मुख्यालय मुख्यालय अकबरपुर पर नगर अध्यक्ष बादशाह खान की अध्यक्षता में चलाया गया जिसमें मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर शामिल हुए।

श्री रामअचल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती गरीब का बेटा बेटी पढ़ लिख कर आगे बढ़े, यह सरकार वर्षों से चलने वाली पाठशाला तो बंद कर रही है लेकिन हर 500 मीटर पर मधुशालाएं खोल रही है। मो.सईम ने कहा कि विद्यालयो को मर्ज करने की शिक्षा दमन नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि मधुशालाएं नहीं बल्कि पाठशालाएं चलाएं, हमको और हमारे बच्चों को पाठशालाएं चाहिए। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सुरेश वर्मा शुभाष यादव अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव अनवर सदात अंसारी रामचंद्र राजभर सूरज यादव मो. तालिब मंशा राम राजभर देवेंद्र भास्करआशाराम त्यागी सभई राजभर सुनील सुल्तान खान कनौजिया जावेद मो. आज़म अंकित यादव विक्रांत छोटे घोसी मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.