रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से तीन महिलाओं को किया घायल – रेफर

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

बलिया नगरा थाना क्षेत्र के ताडीबडागांव ( महुआ) में गुरुवार को पूर्वान्ह रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया इसमें एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से उसे वाराणसी भेंजा गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना के बाद घायल किशोरी के पिता की भी हालत बिगड गई। उन्हे उपचार हेतु मऊ ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। गांव के अनिरुद्ध सिंह अपनी ससुराल ताडीबडागांव में नेवासे पर रहते हैं। उनकी केवर पांच पुत्रियां ही हैं। एक पुत्री की शादी 19 जून को है। घटना के दिन सुबह रास्ते को लेकर विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते पट्टीदारी के युवक ने अनिरुद्ध सिंह के घर की महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इसमें पिंसू सिंह 17, डिंपल सिंह 29 व दीपिका 30 घायल हो गईं। इसमें प्रिंशु सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट लगी है। जिन्हें डाक्टरों ने बलिया रेफर कर दिया। घटना के दौरान पिंसू के पिता अनिरुद्ध सिंह की तबियत खराब हो गई जिन्हे आनन फानन में मऊ ले जाया गया।

अन्य खबर

कूड़ों की बदबू से कराह रहा है दरगाह किछौछा परिक्षेत्र – महामारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं स्थानीय लोग

टांडा पुलिस की प्रभावी पैरवी से हत्याभियुक्त को मिली आजीवन कारावास की सज़ा

सावन के पहले सोमवार को उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ – जयकारों से गूंजा शिवालय

error: Content is protected !!