WhatsApp Icon

भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिवार सम्पर्क अभियान का किया शुभारम्भ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा की केंद्र सरकार के ऐतिहासिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल में लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णयों से जन जन को अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 11 जून से 15 जून तक चलने वाले बूथों पर परिवार सम्पर्क अभियान का प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अम्बेडकर नगर जनपद में शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा द्वारा टांडा विधान सभा क्षेत्र के सद्दरपुर मण्डल के बूथ संख्या 15 सुलेमपुर में सम्पर्क कर परिवार सम्पर्क अभियान को गति प्रदान करेंगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद के सभी बूथों में एक साथ परिवार सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कपिल वर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद के नेताओं को 15 जून तक प्रत्येक दिन अपने आवासीय बूथ के 20 परिवारों से सम्पर्क कर मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे केंद्र सरकार द्वारा धारा 370, 35 ए, तीन तलाक, राम मंदिर, नागरिकता संशोधन कानून, कोरोना की वजह से आर्थिक मंदी को गति प्रदान करने वाली 20 लाख करोड़ रुपए की जारी आर्थिक पैकेज आदि उलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश जारी किया है।

सीएमएस को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.