WhatsApp Icon

नहीं दिया गुंडा टैक्स तो दबंग ज़बरन छीन ले गए मोटर साइकिल – चार दिन बाद भी नहीं बरामद हुई बाइक

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में 20 हज़ार रुपया गुंडा टैक्स के रूप में ना देने पर दबंगों ने मोटर साइकिल व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने अलीगंज थानाध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री से न्याय की गोहार लगाई है।


टांडा नगर व अलीगंज थानाक्षेत्र के मोहल्लाह काजीपुरा निवासी स्वर्गीय एजाज आलम के पुत्र गौसे आलम ने अलीगंज थानाध्यक्ष व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि गत 18 जुलाई को वो पुराववा में बाइक संख्या यूपी 45 ए. यू 5911 से आवश्यक कार्य के लिए जा रहा था कि फरीद, रफीक व तौसीफ ने उसे रोककर 20 हज़ार रुपये की मांग किया और मारपीट कर उसकी ज़ेब से 200 रुपया निकाल लिया तथा ज़बरन घर फोन करवाया कि दरोगा साहब पकड़ लिए हैं 20 हज़ार ले कर जल्दी आओ। गौसे आलम ने बताया कि फरीद ने घर वालों से फोन पर कहा कि अलीगंज एसओ बोल रहा हूँ, जल्दी से 20 हज़ार ले कर आओ नहीं तो चालान कर दूंगा। परिजनों द्वारा पैसा ना देने पर बाइक व मोबाइल छीन कर भाग गए। पीड़ित गौसे आलम ने अलीगंज थाना पर तहरीर दिया लेकिन कोई कार्यवाही ना होने के कारण दो दिन बाद 20 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद अलीगंज पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और टांडा कोतवाली में तहरीर देने का मशविरा देकर चली है। पीड़ित परिवार दरबदर भटकने पर मजबूर है लेकिन चार दिनों बाद भी उसको न्याय नहीं मिल सका है और ना ही मनबढ़ आरोपी ही तक पुलिस पहुंच सकी है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!