WhatsApp Icon

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वितरण हो रहा है रसद व भोजन पैकेट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मानव जाति के ऊपर आए कोरोना महामारी के संकट का समाधान तो भगवान रूपी डाक्टर ही कर सकता है लेकिन हम सब उसके दैनिक जीवन के जरूरतों को पूरा कर इस संकट काल में कुछ सहायता जरूर कर सकते हैं।
उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जरूरत मंदों को भारतीय जनता पार्टी के तरफ से खाद्य सामग्री और भोजन पैकेट को वितरण करने के लिए रवाना करते समय व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनता के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा द्वारा प्रतिदिन किसी ना किसी क्षेत्र में भोजन पैकेट और खाद्य सामग्री भिजवा कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण करवाया जा रहा है।
भोजन वितरण करने के लिए रवाना करने के समय भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह (मोनू) व रमेश चन्द्र गुप्त, नगर अध्यक्ष टांडा अनुराग जायसवाल, सभासद अतुल वर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डाक्टर आनन्द बहल, जिला मंत्री राम बहाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

टाण्डा विधायक प्रतिनिधी पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने की मांग

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.