WhatsApp Icon

समस्या: रेलवे द्वारा निर्मित अंडरपास में जलभराव की शिकायत पर पहुंचे डीएम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील अकबरपुर के विकासखंड कटेहरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत अटवाई में रेलवे विभाग द्वारा निर्मित कराए गए रेलवे अंडरपास में विगत कई महीने से जल भराव होने से आस–पास की ग्रामीणों को आवागमन में आ रही समस्याओं की प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिशाषी अभियंता सिंचाई अयोध्या सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का भौतिक परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंडरपास के निर्माण में बगल से गुजर रहे नहर के जल रिसाव से संबंधित सुरक्षात्मक कार्य न करने के कारण अंडरपास में जल भराव की समस्या प्रकाश में आयी। जिसके शीघ्र अति शीघ्र समाधान हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई रजनीश गौतम को तत्काल नहर के लाइनिंग का स्टीमेट बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।

साथ उन्होंने खंड विकास अधिकारी/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह को डीआरएम रेलवे तथा अधिशाषी अभियंता सिंचाई से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही रेलवे एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाने और समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों की आवागमन समस्या का स्थाई समाधान हो सके और नियमित सुचार आवागमन सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!