WhatsApp Icon

सैय्यद अज़ीज अशरफ के संरक्षण में जश्न ए औलिया कांफ्रेस सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जश्न फैजान ए औलिया कांफ्रेंस गोविंद साहब स्थित कोरझा, पिंडोरिया में मंगलवार की रात में मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी दरगाह किछौछा के अध्यक्ष सै.अजीज अशरफ के संरक्षण व कुमैल अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता एवं अब्दुल कय्यूम के संचालन में आयोजन हुआ। कांफ्रेंस में सितारे उर्दू अवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान व मोहम्मद इब्राहीम खान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

मुफ्ती जियाउल हक केरल ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करो, चाहे वह किसी धर्म का हो। पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर हम समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर कर सकते हैं।
शिक्षक असलम खान ने तालीम की अहमियत पर जोर दिया। कुमैल अहमद सिद्दीकी ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सूफी संतों और औलिया ए कराम ने हमेशा मोहब्बत का संदेश दिया है। मुफ्ती मो.पैगाम ने कहा कि इस्लाम मजहब समानता की शिक्षा देता है। कार्यक्रम में अली रजा फैजी बसखारी, इस्लाम ग़ाज़ीपुरी,हसन वारसी किछौछवी, कुमैल अहमद बसखारी, अफरोज रौशन किछौछवी आदि ने नातिया कलाम पेश किए।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!