WhatsApp Icon

नर सेवा नारायण सेवा एवं परोपकार की भावना हमारी भारतीय संस्कृति की मूलाधार-पूर्व प्रधान

Sharing Is Caring:

(बलिया)। रसड़ा क्षेत्र के नगहर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पूर्व प्रधान समाजसेवी महेन्द्र कुमार के तत्वावधान में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक मंडल के श्री कुमार के साथ हिटलर सिंह, पूर्व सैनिक प्रभात ठाकुर, घनश्याम सिंह, चंचल सिंह, वीरेंद्र सिंह, बसपा के मण्डल कोऑर्डिनेटर रहे शिवकुमार राम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुमार राव ने 250 गरीब जनों, बडे बुजुर्ग असहाय जनों में कम्बल वितरित कर मानव सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर संयोजक पूर्व प्रधान महेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि नर सेवा नारायण सेवा एवं परोपकार की भावना हमारी भारतीय संस्कृति की मूलाधार है। इस भावना को अपना कर यहां कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वे जीवन पर्यन्त पीड़ित मानवता की सेवा करते रहेंगे। इस दिशा में उन्होंने समाज के अन्य सबल जनों से आगे आने की भी अपील की। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह, हरिहर सिंह, बेचू काका, भरत तिवारी आदि रहे। संचालन पप्पू जी ने किया।

अन्य खबर

टाण्डा पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष खोलवाया बरामद तिजोरी का ताला, ज्वैलर्स के सुपुर्द किया गया आभूषण

वैवाहिक कार्यक्रम में फ़ोटो खिंचवाने को लेकर जमकर हुआ विवाद, बारात वापस

विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म करने वाले को टाण्डा पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.