WhatsApp Icon

छात्रसंघ सत्र उद्घाटन समारोह में भाजपा पर भड़के सपा नेता ने लिया संकल्प

Sharing Is Caring:

बलिया (अखिलेश सैनी) रसड़ा के मथुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को छात्रसंघ सत्र 2019-20 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसके बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल रहे। उद्घाटन समारोह की प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व शिलापट्ट से पर्दा हटाकर छात्र संघ का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। यहीं से निकले बच्चे आगे चलकर देश के मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समाज में नफरत फैलाकर समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है। जिसे आज के नौजवान ही इसे रोक सकते है। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत खराब है। नफरत के सहारे राज करने वाली उद्योगपतियों के हित को ध्यान में रखकर चलने वाली भाजपा की सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों को धोखा दे रही है, पिछले 70 सालों से उद्योगपतियों को अपने उत्पाद का मूल्य निर्धारित करने का तो अधिकार है। लेकिन अन्नदाता किसान को अपनी फसल का मूल्य निर्धारित करने का अधिकार नहीं है। कहा कि जब तक देश का अन्नदाता खुशहाल नहीं होगा, देश का विकास संभव नहीं है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं को तोड़ रही है। भाजपा सरकार में अगर बेरोजगार रोजगार मांगने के लिए संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें रोजगार के बजाय सरकार लाठी देती है। कहा कि ऐसे दमनकारी सरकार को 2022 में जनता उखाड़ फेंकेगी और पुनः प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी बनेंगे। इसके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद यादव, महामंत्री ईश्वरचंद्र भारती व उपाध्यक्ष नेहाल अहमद ने अतिथियों स्मृति चिन्ह भेट व माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में पूर्व मंत्री घूराराम, सनातन पांडेय, नारद राय, जयप्रकाश अंचल, मिठाई लाल भारती, संग्राम सिंह यादव, राणा प्रताप सिंह, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, एमएलसी रामसुंदर निषाद, राजन कनौजिया, लक्ष्मण गुप्ता, गोरख पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, जमाल आलम, रामविलास यादव, रामेश्वर पांडेय, सुरेंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय सिंह व संचालन पूर्व प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने किया। अंत में सभी के प्रति आभार विधानसभा रसड़ा के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने व्यक्त किया।
बहरहाल छात्र संघ सत्र के उद्घाटन के अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को अपने निशाने पर लेटे हुए 2022 में भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

अन्य खबर

गौरव दिवस के रूप में मनाया गया बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

08 सूत्रीय मांगों को लेकर भड़का लेखपाल संघ, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.