WhatsApp Icon

AIMIM ने पटाखा जला व मिठाइयां खिला कर मनाई खुशियां

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलेमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधान सभा चुनाव का नतीजा आने के बाद जमकर खुशियां मनाई। जनपद मुख्यालय सहित टाण्डा में भी जमकर आतिशबाजियां व एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई।
एआईएमआईएम के पूर्वांचल प्रदेश सचिव मुराद अली, प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अहमद अंसारी, जिला महासचिव नबी अहमद व जिला महासचिव सद्दाम हुसैन आदि द्वारा जमकर आतिशबाजियां की गई और एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर मुबारकबाद दिया है।

इस खबर की वीडियो facebook फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

बताते चलेंकि बिहार 2025 विधान सभा चुनाव में जहां एनडीए ने प्रचंड बहुमत प्राप्त कर महागठबंधन को करारी हार दिया है वहीं एआईएमआईएम ने सीमांचल की 05 सीटों पर पुनः अपना झंडा गाड़ कर महागठबंधन को चौंका दिया है। बताते कि एआईएमआईएम महागठबंधन से मात्र 06 सीट की मांग कर गठबंधन में शामिल होना चाहती थी लेकिन महागठबंधन राजी नहीं था और रिजल्ट आने के बाद एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर सिर्फ कब्जा ही नहीं किया बल्कि कई सीटों पर जमकर लड़ाई भी लड़ा है।
बहरहाल बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के बाद एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर शानदार विजय प्राप्त किया जिसके कारण एआईएमआईएम पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.