WhatsApp Icon

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लखमी चंद ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबेडकरनगर, अति विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी भियांव विवेक द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों की खेल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
50 मीटर बालक दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पारा के कुणाल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएम श्री विद्यालय जलालपुर के ऋषभ द्वितीय और प्रा.वि. जीवत के आदर्श तृतीय रहे।

जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में यूपीएस ब्राहिमपुर की साक्षी प्रथम, यूपीएस सम्मनपुर की मानसी सोनी द्वितीय तथा यूपीएस गौसपुर की गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालिका कबड्डी में जगतुपुर बिल्टई की टीम ने प्रथम और बड़ेपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर मीनाक्षी सिंह ने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में एसआरजी श्वेता सिंह, एआरपी सूर्यभान, खेल शिक्षक रविन्द्र वर्मा, शिक्षक श्याम बाबू, मोहम्मद अलकमा, राजेश, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में अध्यापक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!