WhatsApp Icon

कोरोना रैपिड एक्शन टीमों को कंट्रोल ऑफिसरों ने किया प्रशिक्षित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोरोना की जंग में लगी पुलिस जवानों की 22 रैपिड एक्शन टीमों को आज महामारी के कंट्रोल करने में जुटे ऑफिसरों में प्रशिक्षत करते हुए स्वयं को संक्रमित होने से बचाने के साथ संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल तक ले जाने के कई महत्वपूर्ण गुर सिखाए।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित मल्टीपरपज हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी नगर धर्मेन्द्र कुमार की उपस्थिति में महामारी कंट्रोल ऑफिसर डॉक्टर सुल्तान, डॉक्टर सर्वेश गुप्ता व डॉक्टर रवि वर्मा द्वारा जनपद में गठित 22 कोरोना रैपिड एक्शन टीमों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया व कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारिकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। आपको बताते चलेंकि जनपद में गठित 22 रैपिड एक्शन टीमों में कुल 94 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

तब्लीगी जमात से अम्बेडकरनगर में वापस आए लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट आ गई है – जानने के लिए इसे क्लिक करें

अन्य खबर

घटिया निर्माण पर मजिस्ट्रेट का डंडा, कई कार्यों का भुगतान रोकने से मचा हड़कम्प

नगर पंचायत किछौछा अध्यक्ष पद के बाद शक्तियां भी बहाल, ओम समर्थकों में खुशी की लहर और अब–

इस्लामिक सामाजिक संगठन इमारत ए शरिया की पहली जिला कमेटी का एलान, जमीयत के दोनों गुट शामिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.