WhatsApp Icon

टाण्डा नगर में ख़्वाजा अज़हर अली व ख़्वाजा ज़ाकिर अली का तीन दिवसीय उर्स कल से शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के तलावपार में स्थित प्रसिद्ध दरगाह ख़्वाजा ज़ाकिर अली शाह चिश्ती व ख़्वाजा अज़हर अली शाह चिश्ती का सालाना उर्स 03 अगस्त रविवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेगा। ज्ञात रहे कि इस्लामिक कैलेंडर के माह सफर की 08, 09 व 10 तारीख को प्रतिवर्ष वार्षिक उर्स आयोजित होता है।

ख़्वाजा अज़हर अली शाह चिश्ती का 161वां व ख़्वाजा ज़ाकिर अली शाह चिश्ती का 122वां वार्षिक उर्स के मौके पर रविवार को नमाज़ ए ज़ोहर ग़ुस्ल मज़ार शरीफ और बाद नमाज़ इशां जलसा ए ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम दरगाह प्रांगण में आयोजित होगा। 09 अगस्त सोमवार को बाद नमाज़ असर कुल व फातिहा एवं तबर्रुकात का वितरण होगा तथा बाद नमाज़ दरगाह प्रांगण में ही महफिले शमा परंपरागत ढंग से आयोजित होगी। 05 अगस्त मंगलवार की दोपहर 02 बजे मस्जिद सुब्हानिया में कुल व फातिहा एवं दुआ ख्वानी के साथ उर्स के समापन का एलान किया जाएगा।
आस्तना सुब्हानिया कमेटी द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय उर्स पर रविवार की रात्रि को दरगाह परिसर में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी की अध्यक्षता मौलाना सैय्यद मो.अकमल मियां अशरफी व संचालन कारी जमाल अहमद अशरफी निजामी करेंगे। उक्त मौके पर मदरसा कुतबिया रौशन उलूम अमरडोबा के प्रधानाचार्य मौलाना निसार अहमद निजामी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे तथा कई मशहूर शायर नातिया कलाम पेश करेंगे।
बहरहाल टाण्डा नगर के तलावपार में स्थित प्रसिद्ध बाबा ज़ाकिर शाह की दरगाह पर वार्षिक उर्स की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.