WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में युवक का पेड़ से झूलता मिला शव, क्षेत्र में हत्या की चर्चा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: देश की राजधानी दिल्ली में पीओपी का काम कर भरणपोषण करने वाले नौजवान का शव राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गाँव में एक खेत के किनारे स्थित पेड़ से झूलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय पांडेय पुत्र स्व. विश्वनाथ पांडेय निवासी मानपुर उधरन पुर थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी हालांकि क्षेत्र में युवक की हत्या की चर्चाएं चल रही है।
चर्चा के अनुसार मृतक की बहन का विवाह जहांगीरगंज के उधरनपुर में हुई है, जहां की एक युवती से मृतक का संदिग्ध प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उस युवती का विवाह देवरिया बुजुर्ग में हो गया लेकिन प्रेम में आपा खोये मृतक अजय द्वारा सोशल मीडिया पर युवती का के फोटो व वीडियो अपलोड कर बदनाम करने का प्रयास कर रहा था जिसकी जानकारी होने पर काफी होहल्ला मचा और मृतक के खिलाफ गत 18 मई को मुकदमा भी दर्ज कराया गया। एक तरफ पुलिस तो दूसरी तरफ मृतक के जीजा आदि भी उसकी तलाश कर रहे थे। क्षेत्र में चर्चा के अनुसार मृतक को किसी बहाने से बुलाया गया जिसके बाद उसका शव पेड़ से झूलता मिला जिसके कारण हत्या की चर्चाएं खूब हो रही है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कोई कदम उठाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ भी की जा रही है, समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी उक्त मामले में फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं है।

अन्य खबर

640वें उर्स में निकला शान-ओ-शौकत से पालकी जुलूस, मखदूम पाक के पवित्र ख़िरका व छड़ी मुबारक के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.